गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वार्डविज़र्ड ने बेचे 4,261 दोपहिया ईवी

नयी दिल्ली : इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के ब्राण्ड ‘जॉय ई-बाईक’ के निर्माता वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने सितम्बर 2022 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की 4261 युनिट बेची है जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गये 2500 दोपहिया ईवी की तुलना में 70 फीसदी अधिक है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के साथ त्योहारों के सीज़न में प्रवेश करते हुए कंपनी ने अगस्त 2022 की तुलना में 146 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है जब कंपनी ने 1729 दोपहिया वाहन बेचे थे। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यतिन गुप्ते ने कहा ,“चारों ओर त्योहारों की खुशियों और उपभोक्ताओं के सकारात्मक रूझानों के चलते बाज़ार में मांग तेज़ी से बढ़ी है।

इलेक्ट्रिक परिवहन के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और आपूर्ति श्रृंखला में लगातार सुधार हो रहा है, ऐसे में सभी टचपॉइन्ट्स पर हमारे प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है। त्योहारों के सीज़न के बीच निजी परिवहन की लगातार बढ़ती ज़रूरत के चलते, हमें आने वाले समय में रीटेल में और अधिक सुधार की उम्मीद है। न सिर्फ घरेलु बाज़ार में बल्कि विश्वस्तरीय बाज़ारों में भी अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाते हुए, हमने सितम्बर माह में नेपाल में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री शुरू की और अब अन्य विश्वस्तरीय बाज़ारों में नए अवसरों पर ध्यान दे रहे हैं। बाज़ार की मौजूदा संभावनाओं को देखते हुए बहुत अधिक आशावादी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *