गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाराबंकी : डा अलका राय की 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हुई

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस मुहैया कराने जाने के मामले में प्रशासन ने डॉ अलका राय के मऊ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल समेत लगभग दो करोड़ 67 लाख रुपए कीमत की अचल संपत्ति कुर्क कर ली।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले में पंजीकृत नंबर की एंबुलेंस से पिछले वर्ष पंजाब की अदालत में मुख्तार अंसारी की पेशी के बाद यह मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि अलका राय के मऊ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल के नाम से बाराबंकी में उक्त वाहन पंजीकृत है। इसी के बाद मुख्तार के अन्य करीबियों के साथ अलका राय को भी गिरफ्तार कर गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
कई महीने जेल रहे हैं के बाद अलका राय जमानत पर है। ज्ञात हो कि अलका राय के विरुद्ध नगर कोतवाली में फर्जी दस्तावेजों के जरिए श्याम संजीवनी अस्पताल के नाम एंबुलेंस खरीदने वाह मुख्तार अंसारी उसके उपयोग के चलते मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *