गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अंतर्गत मैनपुर थाने की पुलिस ने लूट के मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नेशनल हाइवे के दबनई नाला धवलपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चार घंटे के भीतर लूट के आरोपियों को पकड़ लिया। लूट के शिकार पीड़ित जितेन्द्र कुमार जगत दुपहिया वाहन से अपने गांव साल्हेभाठा से जतमई मंदिर दर्शन करने जा रहा था। दबनई जाने वाले रास्ते पर तीन अज्ञात व्यक्ति पीड़ित को अपने दुपहिया वाहन में पेट्रोल खत्म हो गया है, पेट्रोल लेने आगे तक जाना है, कहकर लिफ्ट मांगी। इससे पीड़ित द्वारा लिफ्ट दिया गया।
कुछ दूर जाने के बाद पीड़ित के साथ पीछे बैठा व्यक्ति रास्ते में उसे चाकू दिखाकर गाड़ी रोकने के लिये कहने लगा, रोकने पर दुपहिया वाहन में सवार दो अन्य व्यक्ति भी पास आ गए और तीनों मिलकर पीड़ित को जंगल की ओर ले गये। तीनों व्यक्ति द्वारा एक राय होकर पीड़ित से मारपीट किया और उसका मोबाइल फोन, नगदी आदि लूट कर जंगल की ओर भाग गये। रिपोर्ट पर थाना मैनपुर अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम देवीराम पाण्डे, हरिश सिन्हा और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने लूट की सामग्री आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *