गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चतरा में ब्राउन सुगर के साथ पारा शिक्षक गिरफ्तार

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में ड्रग पैडलरों के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस ने एक करोड़ रुपए के ब्राउन सुगर के साथ एक पारा शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के उग्रवाद प्रभावित प्रतापपुर थाना पुलिस ने योगियारा गांव से पारा शिक्षक सियाराम पासवान को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार पारा शिक्षक के घर से करीब एक किलो ब्राउन सुगर जप्त किया गया है। जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य तकरीबन एक करोड़ आंका जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीण पुलिस के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए गोलबंद हो गए और सभी ग्रामीण धरने पर बैठते हुए थाने को चारों ओर से घेर लिया तथा उसे निर्दोष बताते हुए जल्द ही छोड़ने की मांग की।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस पर पारा शिक्षक को फर्जी केश में फंसाने का गंभीर आरोप भी लगाया। दूसरी ओर सभी स्थानीय ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पारा शिक्षक को छोड़ने की मांग की। गिरफ्तार शिक्षक प्राथमिक विद्यालय अहिरपुरवा के सचिव बताए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *