वृंदावन : बृज सेवा समिति टीबी सेनेटोरियम ट्रस्ट और याहवी ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बृज मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएचआरसी) में यहां का पहला सार्वजनिक फास्ट ईवी चार्जिंग जगह विकसित करने के लिए समझौता किया।
वृंदावन का यह पहला सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी से समर्थित और इसका संचालन याहवी करेगी। ईवी चार्जिंग समाधान प्रदान करने वाली याहवी ई-मोबिलिटी, चार्ज प्वाइंट ऑपरेटर और देश में अमेरिका और ब्रिटेन के प्रमुख ब्रांडों के लिए नेटवर्क साझेदार है।
याहवी ने देशभर में 273 से अधिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए हैं और जिसकी संख्या मार्च 2023 से पहले 500 से अधिक करने की योजना है। याहवी के निदेशक संदीप यादव ने कहा,“ यह स्टेशन केवल 40 मिनट से 1 घंटे के समय में सभी प्रकार के वाहनों को फास्ट चार्जिंग प्रदान करेगा और भविष्य में बसों को भी चार्ज करने के लिए 360 किलोवाट तक का विस्तार करने का उद्देश्य है।”
वृंदावन में पहले सार्वजनिक फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए समझौता
