नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले में 1280 की गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे अब ऐसे कुल मामलों की संख्या घटकर 33318 रह गयी है एवं सक्रिय दर 0.08 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 218.83 करोड़ टीके लगाए गए। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 3731 मरीजों की सेहत में सुधार हुआ है, जिससे अब कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,39,883 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना महामारी के संक्रमण से केवल आठ मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,28,733 हो गयी है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत तथा स्वस्थ दर 98.74 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में छह राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोराना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है। दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के तीन मामले बढ़कर 359 हो गए हैं। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1976788 हो गयी। मृतकों की संख्या बढ़कर 26503 हो गयी है और इसी अवधि में केरल में कोरोना के 577 संक्रमित मामले घटने के बाद सक्रिय मामले घटकर 8151 रह गए हैं और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 6729927 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71209 पर बरकरार है।
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान 195 सक्रिय मामले घटने से कुल संख्या घटकर 2673 रह गयी है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2090951 हो गयी है और एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21510 हो गया है। पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के नौ मामले बढ़कर 164 हो गए हैं और अब तक 763988 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 17917 तक पहुंच गया है।
तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमण के 83 मामले घटकर 5256 रह गए हैं। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 35,41,703 हो गयी। मृतकों की संख्या बढ़कर 38047 हो गया है। ओडिशा में कोविड-19 संक्रमण के 79 मामले घटकर 928 रह गए हैं और अब तक 13,24,399 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 9198 तक पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में भी 55 सक्रिय मामले घटने से संक्रमितों की संख्या 424 रह गई है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 21,02,344 तक पहुंच गयी है। इसी अवधि में मृतकों का आंकड़ा 23622 पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 184 मामले घटने से कुल संख्या घटकर 2868 रह गयी है और अब तक 20,90,668 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और इसी अवधि में एक मरीज की मौत होन से मृतकों की संख्या 21509 हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 12 सक्रिय मामले बढ़ने से केन्द्रशासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 111 हो गयी है। इस वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3,07,946 हो गया है और मृतकों का आंकड़ा 4210 पर स्थिर है।
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में आयी कमी
