चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रो ने बताया कि सदर थानांतर्गत कचरियाखेड़ी गांव स्थित तालाब मेँ आज शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए जिन्हें मौके पर मौज़ूद ग्रामीणों ने तलाशकर निकाल लिया और निम्बाहेड़ा चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सुचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पंहुची और ग्रामीणों से जानकारी लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि ये युवक हमारे गांव के नही है। प्रतिमा विसर्जन के लिए आसपास के गांव से भी लोग आये थे। पुलिस तीनो मृतकों की शिनाख्त में पुलिस लगी है। घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज़ किया है।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत
