गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी का ट्रैक्टर खरीदने वाले सहित पांच लोगांे को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने करीब एक दर्जन ट्रैक्टर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है ।
थाना पुलिस ने बताया कि अलवर शहर के एम आई ए , एनईबी, सदर, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, मालाखेड़ा व अरावली विहार थाना इलाके से लगातार हो रही ट्रैक्टर चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए देख पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तैनात किए गए। तकनीकी सहायता से इनपुट प्राप्त कर संदिग्ध बदमाशों को चिन्हित किया गया और उनकी गतिविधियों तथा ठिकानों पर निगरानी रखी गई।
इसी दौरान गत दो अक्टूबर को रात्रि को चिन्हित किए गए बदमाश का रुख राजगढ़ की ओर हाईवे पर होना पाया गया। इस पर टीम द्वारा पीछा किया गया तो राजगढ़ के ग्रामीण इलाके में कच्चे पक्के रास्तों से होते हुए रात्रि को मूवमेंट करते रहे। अंत में आज तड़के मालाखेड़ा लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित अहीर का तिवारा से चार बदमाशों को भागते हुए मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *