गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जापान ने किया उ. कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों की निंदा वाला प्रस्ताव पारित

टोक्यो : जापान के निचले सदन ने बुधवार को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें एक दिन पहले जापानी क्षेत्र में उत्तरी कोरिया द्वारा किया गया बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल है।
प्रस्ताव में कहा गया,“पिछले पांच वर्षों में पहली बार दक्षिण कोरिया ने जापानी क्षेत्र के उपर से बैलास्टिक मिसाइल दागा है, जो ने केवल जापान के लिए एक गंभीर खतरा है बल्कि यह इस क्षेत्र और विश्व शांति को भी भंग करता है।”
जापान के निचले सदन के प्रस्ताव को उसके आधिकारिक चैनल पर प्रसारित किया गया। उत्तर कोरिया ने मंगलवार सुबह अपना नया मिसाइल प्रक्षेपण किया था जिसने जापानी क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरा था और देश के विशेष आर्थिक जोन के बाहर प्रशांत महासागर में गिरा था। जापानी सेना के अनुसार, इसकी उड़ान क्षमता लगभग 4,600 किलोमीटर थी और अधिकतम ऊंचाई 1,000 किलोमीटर थी।

यह परीक्षण 2017 के बाद जापान के ऊपर से किया गया पहला मिसाइल प्रक्षेपण है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह कई बैलिस्टिक मिसाइलों का भी परीक्षण किया था। इनकी उड़ान क्षमता 300-400 किलोमीटर थी, जबकि अधिकतम ऊंचाई लगभग 50 किलोमीटर थी। उत्तर कोरिया ने 2022 की शुरुआत से अब तक कुल 23 मिसाइलों का परीक्षण किया है, जबकि एक वर्ष पहले इसने केवल आठ मिसाइलों का परीक्षण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *