गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उरी में शहीद पुलिस अधिकारी के परिजनों से मिले शाह

श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिला के उरी सेक्टर में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के परिजनों से मुलाकात की। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए श्री शाह ने एसपीओ कांस्टेबल मुदासिर शेख के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि श्री मुदासिर शेख ने इसी साल मई 25 को नजीभात क्रॉसिंग परजैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गये थे
श्री मुदासिर शेख जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर अंडरकवर टीम का हिस्सा थे, जिसने भारतीय सेना के 52 राष्ट्रीय रायफल के साथ एक संयुक्त अभियान में श्री अमरनाथजी यात्रा को निशाना बनाने के लिए जा रहे आतंकवादियों को रोका था। श्री शाह ने श्री मदासिर के परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि शहीद मुदासिर का परिवार आतंकवाद की खुली निंदा और अपने बेटे की शहादत को राष्ट्रीय बलिदान के रूप में मना कर पुलिस बल और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बन गया है। उल्लेखनीय है कि श्री मुदासिर अविवाहित थे और उनके परिवार में पिता मकसूद शेख, मां शमीमा बेगम, दो बहनें और तीन भाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *