भोपाल : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना पर दु:ख जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने कहा कि हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। दु:ख की इस घड़ी में पूरा मध्यप्रदेश उनके साथ है।
