गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रीवा जिले में ट्रेक्टर ट्राली पलटी, तीन की मृत्यु

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सुमेधा गांव के पास ट्रेक्टर ट्राली पलटने के कारण मूर्ति विसर्जन से वापस लौट रहे तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ ग्रामीण आज देवी प्रतिमा विसर्जन के बाद ट्रेक्टर ट्राली से लौट रहे थे, तभी वह सुमेधा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस वजह से तीन ग्रामीणों की मृत्यु हो गयी और कुछ अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया।

घटनास्थल नईगढ़ थाना क्षेत्र में बताया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिला प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *