भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 स्थित एक होटल पर हाथ मे पिस्टल लेकर झगड़ा करते एक आदतन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आदतन अपराधी जयपुर जिले में हलैना थाना क्षेत्र में हतीजर निवासी संजीव उर्फ टिंचू (32 वर्ष) पुलिस ने एक अवैध पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किये है।
आरोपी के खिलाफ भरतपुर एवं जयपुर जिलो में एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज बताये गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात चौकी डहरा मोड पुलिस ने अंजली होटल पर कार्यवाही करते इस आरोपी को गिरफ्तार किया था।
