गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेते वीएलडीए गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने हिसार जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के एक (पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास सहायक) वीएलडीए को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि गिरफ्तार कर्मी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने शिकायतकर्ता का पशु ऋण स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

ग्राम लांधडी, तहसील अग्रोहा के शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और इस संबंध में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *