गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रशासनिक अधिकारी 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर संभाग के प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार भाटी को संयुक्त निदेशक एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के लिए एक मामले में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की जोधपुर एसयू इकाई में शिकायत दी कि निकट स्थान पर पदस्थान की एवज में संयुक्त निदेशक प्रेम चंद सांखला एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम गहलोत द्वारा अपने दलाल अनिल कुमार भाटी के माध्यम से 50 हजार की रिश्वत मांग रहे है।
श्री सोनी ने बताया कि ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अनिल कुमार भाटी को रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि प्रकरण में श्री सांखला एवं श्री गहलोत की भूमिका की जांच की जा रही है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम एन के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *