गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बने रहने के बीच देश में घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुयी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.14 प्रतिशत गिरकर 93.24 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 0.19 प्रतिशत उतरकर 87.59 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पिछले चार महीने से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता …….106.03…….92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *