कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आज जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जिला अस्पताल के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक लोकायुक्त दस्ते ने दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र कटनी के कर्मचारी शशिकांत तिवारी को गिरफ्त में लिया।
ईएमटी के पद पर पदस्थ शशिकांत तिवारी ने देवगांव निवासी कश्यप तिवारी से विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
