गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कपडा व्यापारी से 39 लाख रूपए की धोखाधडी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कपड़ा व्यापारी से उधार में कपड़ा खरीद कर 39 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के आरोप में अहमदाबाद के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी दो और आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी की यह रिपोर्ट एक अक्टूबर 2021 को गाडरमाला निवासी राहुल सोनी ने अल्पेश भरत भाई खोखर, अंकित जैन आदि के खिलाफ दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अभियोगी एंव उसका भाई जीवन सोनी अमृता इम्पेक्स के नाम से कपडे का व्यावसाय करते है। परिवादी को विश्वास में लेकर आरोपियों ने करीब 39,87,202 रूपये का कपडा फर्दन-फर्दन उधार ले लिया तथा उक्त अमानतन कपडे की रकम की अदायगी के लिए विश्वास दिलाया कि उक्त रकम शीघ्र ही अदा कर देंगे।

नियत समय के बाद भी कई महीनों तक रूपये नही देने पर इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। एक साल बाद इस मामले में पहली गिरफ्तारी कारोई पुलिस ने गोयल प्लाजा, पायल फ्लैट्स के पीछे वस्त्रपुरा अहमाबाद में रहने वाले अंकित जैन को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *