भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाडा में उदयपुर हाइवे स्थित कारोई तिराहे पर आज अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। कारोई थाने के सहायक उप निरीक्षक अयूब मोहम्मद ने बताया कि कारोई से गंगापुर जाने के लिए एक बाइक सवार बुजुर्ग बाइपास से जैसे ही उदयपुर हाइवे पर रवाना हुआ पीछे से आये वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हाइवे एंबुलेंस स्टॉफ जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान बाद में खातीखेड़ा, गंगापुर निवासी किशन गुर्जर 65 के रुप में कर ली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
