गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डब्ल्यूएचओ के अलर्ट को लेकर घबराने की जरूरत नही

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में कश्मीर संभाग की डिप्टी ड्रग कंट्रोलर निघट अंद्राबी ने शुक्रवार को कहा कि खांसी की दवा को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी अलर्ट से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह दवा केवल अफ्रीकी देश गाम्बिया के लिए निर्मित की गई थी। सुश्री अंद्राबी ने कहा कि चार उत्पादों को कश्मीर या भारत के लिए नहीं बनाया गया था इसे केवल गाम्बिया के लिए बनाया गया था।

इसलिए यहां लोगों के घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पहले ही एक सर्कुलर जारी कर चुकी हैं और अभी तक उनकी टीमों को कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा, “फिर भी हम सुनिश्चित करने के लिए सभी उत्पादों की जाँच कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।”
उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इससे पहले उन्होंने वितरण चैनलों से फॉर्मूलेशन की पहचान करने के बाद सभी सहायक औषधि नियंत्रकों (एडीसी) को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा था। उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के संबंध में डब्ल्यूएचओ ने भारत में मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाई गये चार कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *