गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 13 पैसे टूटा

मुंबई : शेयर बाजार पर दबाव के बीच डॉलर की मांग आने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे फिसलकर अब तक रिकार्ड निचले स्तर 82.30 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र के रुपया 55 पैसे टूटकर 82.17 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज दो पैसे टूटकर 82.19 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 82.18 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन डॉलर की मांग आने के दबाव में यह 82.43 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गया। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 13 पैसे फिसलकर 82.30 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *