गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों सहित तीन मासूमों की मौत

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शुक्रवार को एक तालाब में डूबने से दाे सगे भाईयों सहित तीन मासूमों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य कर पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम आगौरा निवासी ऊदल सिंह के पुत्र चंद्र प्रताप सिंह (8 वर्ष) एवं सूरत सिंह (10 वर्ष) और अमित (10 वर्ष) पुत्र अशोक अपने मवेशी चराने गए थे। तीनों बच्चे गांव के बाहर बड़ी तलैया में नहाने लगे। इस बीच अधिक गहराई की ओर जाने पर बच्चे पानी में डूब गये।
वहां उपस्थित ग्रामीणों ने जब देखा तो सूचना परिजनों को दी व तीनों मासूूमों को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन तीनों मासूमों को उपचार हेतु महरौनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *