गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डेहरा में बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से आज एक व्यक्ति ओमप्रकाश की मौत हो गई। थाना पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। वही ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा एवं दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण स्वरूप ने बताया पिछले 3 दिन से क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में आग लगने के चलते करंट आ रहा है।

जिसकी कई बार बिजली विभाग प्रशासन को शिकायत दी गई लेकिन उनकी और से कोई ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार सुबह ओमप्रकाश एवं बिरजू परचून की दुकान से सामान लेने गए वहीं पेड़ की डाल 11 हजार केवी लाइन पर टूटने से करंट आ गया। लाइन खुले में है कवर्ड नहीं होने के चलते दोनों उसकी चपेट में आ गए जिसमें ओमप्रकाश की मौत हो गई तो वही बिरजू को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा वे दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *