गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रूद्रपुर में पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

रुद्रपुर/नैनीताल : उत्तराखंड की रूद्रपुर पुलिस ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीएस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि रूद्रपुर के ट्रांजिट नगर के आजाद नगर वार्ड नंबर-4 में शुक्रवार को रिंकी नामक महिला की हत्या कर दी गयी थी।
शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो रिंकी और उसका पति शिशुपाल निवासी ग्राम कमुजा, थाना हाफिजगंज, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश मौके पर बेसुध पड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उपचार के बाद शिशुपाल को अस्पताल के छुट्टी दे दी। श्री मंजूनाथ ने बताया कि मृतका के पिता रामविलास निवासी जटपुरा, थाना न्यूरिया, पीलीपीत, उप्र की शिकायत पर पुलिस ने ट्रांजिट कैम्प थाना में दहेज हत्या के मामले में मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिंकी की हत्या की पुष्टि गला दबाने से हुई है। पुलिस को यह भी पता चला कि रिंकी की हत्या से पहले दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शिशुपाल से सख्ती से पूछताछ की। आरोपी पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया। उसने बताया कि आवेश में आकर उसने रिंकी का गला दबा दिया। इसके बाद उसने भी पंखे से झूलकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन फंदा टूटने से वह आत्महत्या नहीं कर पाया और गिरने के बाद बेहाश हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *