बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र में एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी कुंदन सिंह मंडलोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नीली बत्ती लगे वाहन को चेक करने पर उसमें 4 कैनों में भरी 160 लीटर देशी शराब बरामद हुई। वाहन से मालवीय नगर महू निवासी विजय चौहान और विक्रम चौहान को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि वह उक्त वाहन से शराब परिवहन व गौवंश परिवहन के अवैध काम करते थे। विक्रम के विरुद्ध गोवंश परिवहन को लेकर बड़वानी जिले के खेतिया और धार जिले के धामनोद में भी अपराध दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि किसी के द्वारा पीछा किए जाने अथवा भीड़ भरे इलाके से निकलने के लिए हुए उक्त वाहन पर नीली बत्ती लगा देते थे ताकि एंबुलेंस होने का भ्रम हो। एंबुलेंस में पीछे की तरफ पार्टीशन बना के रखे गए थे जिससे वे अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करते थे।
एंबुलेंस से शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार
