गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक युवती के शवों की तलाशी पर मिला सुसाइड नोट

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में कुम्हेर थाना क्षेत्र के डिडवारी गांव में एक खेत में पड़े मिले एक विवाहिता एवं अविवाहित युवक के शव की तलाशी में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसाइट नोट मिलने के बाद डिडवारी गांव की 25 वर्षिय बहू दीया तथा आर्मी की तैयारी कर रहे गांव के ही 22 वर्षिय युवक गजेंद्र की हत्या की आशंकाओं के समाप्त हो जाने के बाद अब यह कयास लगाया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग में अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने का हो सकता है। क्योंकि गांव के लोगो के बीच भी यही चर्चा है कि दीया और गजेंद्र के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था।
इस मामले के बाद यह बात भी निकल कर सामने आ रही है कि गजेंद्र को लेकर दीया और रामू का अक्सर झगड़ा होता था। दीया गजेंद्र को पसंद करती थी और रामू से कई बार उसने तलाक लेने की बात भी कही थी। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है। दोनों के परिजन भी इस बारे में बात करने से बच रहे हैं। दो लोगों की मौत के बाद गांव में डर के माहौल के साथ सन्नाटा है। ग्रामीण मामले को जातिवाद से भी जुड़ा होने की बजह से जुबान खोलने से कतरा रहे है क्योंकि दीया और गजेंद्र की जातियां अलग थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मर्डर या सुसाइड का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *