गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कार उधमपुर से माचिल जा रही कि लेई पद्दार के पास सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।
दुर्घटना में परीक्षित कुमार (52) की मौत हो गई जबकि पंकज कुमार (44) और राकेश बाटला (45) -दोनों उधमपुर निवासी) गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें किश्तवाड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *