गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मनोज तिवारी ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का किया आह्वान

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने यहाँ जनता और पार्टी कार्यकर्ताओ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 में फिर से देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। श्री तिवारी, यहां भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। यहाँ पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान संवाददाताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ भ्रमित करने वाली शक्तियां काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर उन्हीं शक्तियों के भ्रम में फंस कर दूसरी धारा में चले गये थे।अब ओमप्रकाश राजभर को पता हो गया है कि उप्र सरकार का मौजूदा मॉडल सर्वश्रेष्ठ है, इसलिए अब वह तारीफ कर रहे है। उन्होंने कहा कि वैसे अभी बहुत उल्टे लोग उत्तर प्रदेश में सीधे हो रहे हैं। उन्होंने ओपी राजभर को भाजपा में आने का न्यौता देते हुये कहा कि वह प्रदेश को अपराध मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त,विकासपरक बन रहे उत्तर प्रदेश में सहभागी बने।
श्री तिवारी ने श्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने के पत्रकारों के सवाल पर कहा कि देवी देवताओं के खिलाफ बोलने वाले पर केजरीवाल सरकार को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। एक ओर केजरीवाल के कैबिनेट मंत्री कहते हैं कि वह ब्रह्मा,विष्णु,महेश,श्रीराम को नहीं मानते हैं वहीं केजरीवाल श्रीराम के नारे लगा रहे है।केजरीवाल को अपना दोहरा चरित्र छोड़कर ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *