गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में बारावफात जुलूस में करंट से 6 की मौत

बहराइच : यूपी के बहराइच में बारावफात जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। जुलूस में शामिल ठेले में लगा लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसके चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक को परिजन ने बताया कि एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में 6 युवकों की मौत हो गई। घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र के भगड़वा मासूपुर गांव की है।
4 लोगों की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि सभी रविवार सुबह बारावफात जुलूस से लोग लौट रहे थे। जब वह नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मसूकपुर गांव के पास पहुंचे। तभी जुलूस ठेले में लगा लोहे का पाइप बिजली के हाईटेंशन तार से टकरा गया। हादसे में अशरफ अली (30), अरफाक (10), सुफियान (12), मोहम्मद इलियास (16), सफीक (12), तबरेज (17) की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा 2 लोग मुराद खान और चांद बाबू बुरी तरह से झुलस गए।
एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में उपचार के लिए पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तबरेज (17) की भी मौत हो गई। 2 अन्य लोगों की हालत नाजुक है। डॉक्टरों ने इनमें से मुराद खान को लखनऊ रेफर कर दिया है। जबकि चांद बाबू का इलाज सीएचसी नानपारा में चल रहा है। डॉक्टरों ने इनकी हालत नाजुक बताई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बिजली विभाग ने नहीं सुनी शिकायत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईटेंशन तार नीचे लटकने की तीन बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। आठ हजार रुपए भी बिजली विभाग वालों को दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी तारों को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिसकी वजह से मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *