गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

अलवर : राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत राठ नगर के समीप रेलवे पटरी पर आज एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरसावरकर नगर निवासी नरेश कुमार (46)गत रात्रि 9:30 बजे अपने दोस्तों के साथ गया था। देर रात जब घर नहीं पहुंचा तो रात तीन बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी।
आज सुबह रेल की पटरी पर उसका शव पड़े होने की सूचना पुलिस ने दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी शिनाख्त नरेश के रूप में हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके दो दोस्त अपना घर शालीमार निवासी रोहित बत्रा एवं शिवाजी पार्क निवासी अजय पाल ने हत्या कर उसके शव को पटरियों पर फेंका है। इन तीनों के बीच में पैसे का लेनदेन का मामला था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *