गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशा मुक्ति अभियान के तहत खरगोन जिले में कार्रवाई जारी

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई जारी है और अवैध तरीके से शराब बेचने संबंधी प्रकरण भी बनाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान तथा नशा करने, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के उपयोग व अवैध रूप से शराब विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई के अलावा जनचेतना अभियान भी शनिवार से जारी है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि रविवार को जिले में विभिन्न ढाबों और होटलों पर दविश देकर अवैध रूप से शराब विक्रय के 41 प्रकरण दर्ज कर 45 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर लगभग 52 हजार रुपए की शराब जब्त की गई। इसके अलावा मादक दवाओं के उपयोग को लेकर भी एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब के सेवन करने पर 10 तथा धूम्रपान करने पर 59 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि रविवार को जिले भर में 18 स्थानों पर नशे के विरुद्ध जन चेतना के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
उधर आबकारी विभाग ने खरगोन जिले में तीन स्थानों कार्रवाई कर लगभग पौने तीन लाख रुपए मूल्य की शराब जब्त कर 16 प्रकरण दर्ज कर 14 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *