गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला के साथ मारपीट और सार्वजनिक अपमान, प्रकरण दर्ज

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के खैरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और सड़क पर घुमाए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर थाना क्षेत्र में महिला के पति ने गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कल मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत के अनुसार महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसके घर में उसके साथ मारपीट की। फिर उसके वस्त्र भी फाड़ दिए और इसके बाद उसे गांव में सड़क पर घुमाया गया।
सूत्रों ने कहा कि कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि चोरी के संदेह या किसी बात को लेकर विवाद के चलते कुछ ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में जमीनी विवाद की बात भी सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *