गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वेनेजुएला में भूस्खलन में 22 लोगों की मौत

काराकास : वेनेजुएला के उत्तरी प्रांत अरागुआ में भूस्खलन के बाद कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 52 अन्य लापता बताए गए हैं। उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने रविवार को टेलीविजन पर जारी एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इसे आपदा क्षेत्र घोषित करने जा रहे हैं और उन्होंने तीन दिन के शोक की भी घोषणा की है।”
बयान के अनुसार भूस्खलन भारी वर्षा के कारण हुआ है। बारिश के कारण राजधानी काराकस से लगभग 60 किमी दूर स्थित लास तेजेरियास शहर के पास कई नदियाँ उफान पर है। उप राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए बोलिवेरियन राष्ट्रीय सशस्त्र बलों को भेजा गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए आश्रय को बनाया जायेगा और क्षतिग्रस्त व्यवसायों को सहायता प्रदान की जाएगी। आंतरिक संबंध, न्याय और शांति मंत्री रेमिगियो सेबेलोस ने कहा कि सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन एजेंसियों के 1,000 से अधिक अधिकारी आपात स्थिति पर काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *