अमृतसर : पंजाब में अमृतसर जिला प्रशासन द्वारा जिले में धान की पराली जलाने वाले किसानों पर अब तक 253,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने सोमवार को बताया कि प्रशासन की टीम लगातार आग वाले खेतों में पहुंच रही है। अभी तक हमारी टीमों को 312 ऐसे स्थान मिले हैं, जहां सेटेलाइट के जरिए आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि जांच दौरान 131 खेतों में आग लगने की पुष्टि हुई और उक्त किसानों पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि हमारी नजर हर खेत पर है और जो भी पराली जलाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
