गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डेयरी पिकअप से 834 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त

प्रतापगढ़ : राजस्थान में प्रतापगढ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भागी एक डेयरी पिकअप से 834 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है। पिकअप को एक्सपोर्ट कर रही एक बोलेरो कार भी जब्त गई है। पुलिस को पीछा करते देख दोनों ही गाड़ी के चालक अंधेरे का फायदा लेकर गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिनकी सरगर्मी से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सुहागपुरा थाना की टीम द्वारा रविवार देर रात को थाने के सामने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान तेज गति से आती एक बलेनो कार को रुकवाने का प्रयास करने पर चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग गया। बलेनो के पीछे आई बोलेरो पिकअप का चालक भी बैरिकेट्स को टक्कर मारते हुए नाकाबंदी तोड़ भागने लगा।
दोनों ही गाड़ियों का पुलिस की टीम द्वारा पीछा किया गया। करीब चार-पांच किलोमीटर पीछा करने के दौरान दोनों गाड़ी में सवार तस्कर गाड़ी को मौके पर छोड़ खड़ी फसल, अंधेरा ओर उबड़ खाबड़ जमीन की आड़ में फरार हो गए। पिकअप की तलाशी में 39 कट्टों में भरा 834 किलो अवैध डोडा चूरा मिला। अवैध मादक पदार्थ और दोनों गाड़ियों को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *