गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा में पौने तीन किलोग्राम गांजे सहित एक गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक व्यक्ति को दो किलो 830 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत ने आज बताया कि गुमानपुरा पुलिस को आज रामचंद्रपुरा पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने जब उसकी मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली तो उसकी मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक का एक बैग बंधा मिला जिसमें से सह दो किलो 830 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भेरू लाल लोधा (42) के रूप में की गयी। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *