गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कॉलेज छात्र को अपहणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त, चार गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच लाख रूपए की फिरौती के लिए हथियारों से लेस अपहरणकर्ताओं की कब्जे से एक छात्र को मुक्त कराते हुये चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिक को निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि सीकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले वकील पुत्र रोजेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौ अक्टूबर को मेरे मोबाइल पर मेरे भाई शकील ने फोन करके बताया कि शकील को अलवर से किसी ने उठा लिया है।

अपहरणकर्ता चार से पांच लाख रूपए की मांग कर रहा है तथा पैसे नहीं देने पर शकील को जान से मारने की धमकी देने के लिए कह रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हेलो टीम गठित की और तकनीकी सहायता के आधार पर खरखड़ा गांव के पास पहाड़ की तलहटी में एक गाड़ी स्विफ्ट डिजायर दिखी जिसका पीछा किया पीछा करते देख आरोपी गाड़ी से उतरकर भागने लगे।

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और उन सभी को हिरासत में लिया जिन्होंने अपना नाम उद्योग नगर थाना क्षेत्र निवासी मनीष मीणा, अरावली विहार थाना क्षेत्र निवासी साहिल एमआईए. थाना निवासी मोहनलाल एवं बगड़ तिराया निवासी सूरज मीणा को गिरफ्तार किया और एक नाबालिक अनिरुद्ध किया इसमें एक आरोपी राहुल फरार हो गया जो अरावली विहार थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस ने इस घटना में गाड़ी बरामद की है जिसके आगे पीछे भारत सरकार लिखा हुआ है इसके अलावा एक देशी कट्टा लोडेड और एक जिंदा कारतूस और फिरौती की डिमांड में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगामी अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *