गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार गिरावट में

मुंबई : वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर हुयी चौतरफा बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूूचकांक सेंसेक्स 200.18 अंकों की गिरावट लेकर 57991.11 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.65 अंक टूटकर 17241 अंक पर रहा। बीएसई में छोटी और मढौली कंपनियों में भी बिकवाली का असर रहा जिससे मिडकैप 0.87 प्रतिशत टूटकर 25163.90 अंक पर और स्मॉलकैप 0.58 प्रतिशत गिरकर 29014.41 अंक पर रहा।
बीएसई में आईटी 0.91 प्रतिशत और टेक 0.73 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर सभी समूह गिरावट में रहा। इसमें सीडी में सबसे अधिक 1.43 प्रतिशत और धातु में सबसे कम 0.01 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई में कुल मिलाकर 3729 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2128 गिरावट में और 1437 बढ़त में रही जबकि 164 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
वैश्विक स्तर पर लगभग सभी प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहा। इसमें चीन का शंघाई कंपोजिट 1.66 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.71 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.95 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.31 प्रतिशत शामिल है जबकि जर्मनी का डैक्स 0.53 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *