गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अधिशासी अधिकारी पांच लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अलवर जिले में नगर पालिका खेडली के अधिशासी अधिकारी किंगपाल सिंह जाट को आज परिवादी से पांच लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नगर पालिका खेडली क्षेत्र में स्थित उसकी वैध पट्टाशुदा एवं निर्माण स्वीकृति प्राप्त करने के बाद निर्मित किये जा रहे भवन दुकानों को अवैध बताकर, निर्माण को नहीं तोडने एवं उसके पक्ष में रिपोर्ट देने की एवज में किंगपाल सिंह जाट अधिशासी अधिकारी द्वारा पांच लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।
शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज ब्यूरो टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये किंगपाल सिंह जाट निवासी गौरव पथ, नगर परिषद के पास, धौलपुर हाल अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका खेडली, जिला अलवर को परिवादी से पांच लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास, अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है। ब्यूरो द्वारा मामले में अचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *