गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमर्शियल ईवी को सुपर चार्ज करने के लिए तोशिबा और ईवी एज का करार

नयी दिल्ली : तोशिबा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज ईवी एज ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक करार की घोषणा की है जिसके तहत 10,000 ईवी एज इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी की आपूर्ति की जाएगी।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह साझेदारी के बाद दो वर्षों के दौरान विकास और साझे प्रमाणीकरण का काम होगा और इन सैल्स को ईवी एज के प्रॉपराइटरी अल्ट्रा-स्टेबल व रैपिड चार्जिंग बैटरी पैक्स में लगाया जाएगा।

यह करार 2023में पर्याप्त बैटरी की उपलब्धता की गारंटी सुनिश्चित करेगा। इस तरह ईवी एज को तेजी से अपना उत्पादन बढ़ाने और भारत में हजारों डिलिवरी वैन की आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। तोशिबा इंडिया के साथ साझेदारी से यह भी तय होगा की ईवी एज अपने लागत व मार्जिन लक्ष्यों को प्राप्त कर सके।
कमर्शियल डिलिवरी वैन में लिथियम टाइटेनियम ऑक्साइड बिक्री का यह पहला डिप्लॉयमेंट है। इससे ईवी एज वाहनों को बैटरी सुरक्षा, विश्वसनीयता और परफॉरमेंस के पहलुओं पर ब्रेकथ्रू हासिल करने में मदद मिलेगी और कंपनी के डिलिवरी फ्लीट ग्राहकों के लिए यह बहुत बड़ा फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *