गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईएएफ उधमपुर बुधवार को हवाई करतब दिखाने के लिए तैयार

जम्मू : जम्मू कश्मीर में उधमपुर वायुसेना स्टेशन की गौरवशाली हीरक जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय वायुसेना द्वारा बुधवार को आयोजित एयर शो में अपने करतब दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उत्तरी कमान के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत ने कहा कि वायुसेना मुख्यालय कमांडिंग जम्मू कश्मीर और लद्दाख मुख्यालय में हीरक जयंती मनाने के लिए अपनी तरह का पहला शो आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वायुसेना जम्मू कश्मीर और लद्दाख में चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर दुर्गम इलाकों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि उधमपुर में फ्लाईपास्ट की योजना बनाई गई है जिसमें आम लोगों को भी आने की अनुमति दी जाएगी।

इसमें अपाचे, एसयू30, एमआई 17, मिग 29, जगुआर, चिनूक और राफेल विमान अपना प्रदर्शन करेंगे। कर्नल नवनीत ने कहा कि हवाई करतब में परिवहन, हमला, निगरानी और बचाव अभियान का प्रदर्शन किया जाएगा और इसका मकसद मुख्यालय और क्षेत्र में इसके कार्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एएफसी- 130जे सुपर हरक्यूलिस द्वारा डकोटा लैंडिंग भी प्रदर्शन का हिस्सा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *