गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बड़वानी में मासूम बालक का अपहरण

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में आज दोपहर नशे में धुत्त व्यक्ति ने 3 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया। राजपुर के थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि ग्राम बिलवानी के समीप एक व्यक्ति ने 3 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल राजपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस को जानकारी देकर घेराबंदी कर ली गई।
आरोपी को ग्राम मोरानी के समीप एक खेत से भागने के दौरान गिरफ्त में ले लिया गया। उसके पास से 3 वर्षीय बालक को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी बड़वानी जिले के सिलावद थाना क्षेत्र के बोरी का निवासी है और फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि बालक के अपहरण का उद्देश्य क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *