मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में रुपया 19 पैसे की उछाल लेकर 82.21 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले दिवस रुपये 82.40 रुपये प्रति डॉलर पर लुढ़क गया था। रुपया आज पांच पैसे की मजबूती के साथ 82.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 82.42 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसी दौरान डॉलर के कमजोर पड़ने की खबर से मिले समर्थन के बल पर रुपया 82.21 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और यही इसका उच्चतम स्तर भी रहा।
