गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक से मारपीट कर साढ़े पांच हजार रुपए लूटे

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पटेल नगर में दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने एक युवक को रोककर न केवल चाकू से वार किया बल्कि 5500 रुपये की नकदी एवं चांदी का कड़ा भी निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सांगानेर कॉलोनी निवासी निवासी मोहित सोमानी ने रिपोर्ट दी। मोहित ने रिपोर्ट में कहा कि उसकी बुआ का बेटा पटेलनगर, मीरां सर्किल के पास रहने वाला विनोद कुमार जैन 32 गत 9 अक्टूबर को शाम को पन्नाधाय सर्किल से अपने घर जा रहा था।

सर्किल के पास ठेके के सामने पहुंचा था कि अचानक दो बाइक से आये बजरंग उर्फ मोदी, दीपक कुमार एवं तीन अन्य लडकों ने आते ही विनोद का गला पकड़ लिया। बजरंग एवं दीपक के पास सरिये थे। बाकी के पास चाकू थे। ये लोग, विनोद को एक तरफ ले गये। पैसे मांगे। सभी आरोपितों ने हमला कर दिया एवं चाकू से ताबड़ तोड़ वार किये। विनोद की जेब में पड़े 5500 रुपये एवं चांदी का कड़ा बजरंग उर्फ मोदी ने निकाल लिये।

विनोद के हल्ला मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। जिन्होंने बीच-बचाव किया। बाद में विनोद को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। परिवादी का कहना है कि उसके, विनोद के इलाज में व्यस्त होने से आज रिपोर्ट पेश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की तफ्तीश एएसआई दयाल राजोरा के जिम्मे की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *