झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे की गोठड़ा रोड पर आज डम्पर की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुरा निवासी नेकीराम जाट अपनी पत्नी की दवा लेकर नवलगढ़ से वापिस गांव लौट रहा था कि गोठड़ा रोड पर टोंक छिलरी निवासी इंद्रादेवी मूंड ने नेकीराम से लिफ्ट ली। दोनों बाइक से निकले ही थे कि पीछे से एक डंपर ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां पर कल सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी में आया है कि इंदिरा देवी अपने पीहर आई हुई थी। वापिस जाते वक्त वह काफी समय से सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी। लेकिन बस नहीं आई तो उसने नेकीराम की बाइक को रूकवाया और लिफ्ट मांगी।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला एवं पुरूष की मौत
