गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोल्डन जुबली के मौके पर वायुसेना का एयर शो

उधमपुर : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के एयर ऑफिसर कमांड (एओसी) के मुख्यालयों की गोल्डन जुबली के मौके पर भारतीय वायुसेना के जवानों ने एयर शो में हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों ने स्मरणीय करतब दिखाया। जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख क्षेत्र के वायुसेना के विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी।
एयर शो के दौरान राफेल, एसयू 30 एमकेआई, एमआईजी 29 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान, परिवहन विमान (130 जे सुपर हरक्यूलिस) के अलावा हेलीकॉप्टर (एएलएच ड्रव, एमआई 17, एएच 64 ई अपाचे और सीएच 47 चिनूक) द्वारा करतब दिखाया गया। इसके साथ ही आकाशगंगा टीम द्वारा स्काइडाइविंग की गयी। इस मौके पर उत्तरी क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन-चीफ लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी, एयर मार्शल एस. प्रभाकरन, वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एवं वाइस एयर मार्शल पी. के. वोहरा, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख हेडक्वार्टर्स के एओसी इन चार्ज मौजूद रहे।
इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र भी मौजूद रहे। एयर मार्शल प्रभाकरन ने कहा कि मुख्यालय एओसी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की स्थापना 1962 में हुई थी और तब से इसकी प्राथमिक भूमिका दोनों प्रदेशों में सभी हवाई संचालन का समन्वय करने की रही है। उन्होंने बताया कि एओसी ने 1965 तथा 1971 हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्होंने बताया कि 1999 में करगिल युद्ध के दौरान इस मुख्यालय के दौरान सेफ्ड सागर अभियान चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *