गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जासूसी कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया

गुरदासपुर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में जासूसी कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को शुक्रवार को मार गिराया। बीएसएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक(डीआईजी) प्रभाकर जोशी ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े चार बजे पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन आया जिसे बीएसएफ 73 बटालियन के जवानों ने गोली मार कर गिरा दिया।

सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच तलाश अभियान शुरू कर दिया है। श्री जोशी ने कहा कि ड्रोन से कोई भी आपत्तिजनक समाग्री नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की यह पहली घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *