जयपुर : प्रसिद्ध हेल्थ फूड ड्रिंक डाबर वीटा ने स्कूली बच्चों को मजबूत इम्युनिटी के बारे में जागरुक बनाने के लिए आज यहां जागरुकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत विकास विद्यापीठ में आयोजित एक विशेष सेमीनार में बच्चों को इम्युनिटी के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किस तरह वे हाइजीन और सेहतमंद आहार से अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते है। इस मौके पर बच्चों को एक स्पेशल इम्युनिटी किट भी दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कायाचिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर डा गौरव कुमार गर्ग ने बच्चों को इम्युनिटी के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी बैक्टीरिया या वायरस से लड़ने के लिए इम्युनिटी को मजबूत बनाना जरुरी है। उन्होंने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को खान-पान के बारे में भी बताया।
डाबर इंडिया लिमिटेड के मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन दिनेश कुमार ने कहा कि महामारी अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं और हर बच्चे की इम्युनिटी को मजबूत बनाना जरुरी है। इसी के मद्देनजर डाबर वीटा ने देश के पांच शहरों कोलकाता, पुणे, मुंबई, चेन्नई और लखनऊ में जाने माने एनजीओ एवं स्कूलों के साथ हाथ मिलाया है ताकि बच्चों को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम के महत्व पर जागरुक बनाया जा सके।
डाबर वीटा ने किया स्कूली बच्चों को मजबूत इम्युनिटी के लिए जागरुकता अभियान का आयोजन
