गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

09 पुलिसकर्मी डेंगू से संक्रमित पाये गये

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिसकर्मियों की डेंगू संक्रमण जांच में नौ पुलिसकर्मी संक्रमित पाये गये हैैं।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पहले चार पुलिसकर्मी डेंगू संक्रमित पाये गये, जिनका दूसरे जनपद में उपचार चल रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने कमान सभांलते हुए पुलिस अस्पताल में गुरुवार को जिले में जांच कैंप की शुरूआत की। जांच में अब तक सैकड़ों पुलिसकर्मियों का चेकअप किया गया।

मौसमी बुखार या अन्य प्रकार के ज्वर की जांच के उपरांत उन्हें दवायें व परामर्श दिया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ डा लालजी ने बताया की शुक्रवार को भी लगभग 99 पुलिसकर्मियों की जांच की गई। इनमें 09 पुलिसकर्मी डेंगू संक्रमित पाये गये। डा लालजी ने बताया की पुलिस क्वाटर्स में लगे कूलर व आसपास की जांच की गई है।

जिसमें कूलर में लार्वा पाए गए, जिसे नष्ट कराया गया। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि नगर क्षेत्र में अब तक अधिकतर वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा शिविर लगाकर जांच व दवाओं का वितरण किया जा चुका है। आगे भी विभागीय टीम शिविर लगाकर वार्डों में जांच, दवाएं व परामर्श के साथ जागरूक करने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *