गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीटेक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में इंजीनियरिंग (बीटेक) की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बीती रात दो आरोपियों को एक मुड़भेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त से भागने के प्रयास में एक अपराधी को पुलिस की गोली भी लग गयी है।
सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि गत 07 अक्टूबर को लखनऊ में बीटेक की पढाई कर रही छात्रा शाम को सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां से एक स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्तियों ने छात्रा को जयसिंहपुर पहुंचाने के लिये लिफ्ट देकर बैठा लिया। रास्ते में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सुनसान जगह पर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने थाना जयसिंहपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान सूरज पाण्डेय व रंजीत उपाध्याय की गिरफ्तारी हुई। रंजीत उपाध्याय द्वारा घटना के दिन प्रयुक्त कपडों की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा घटनास्थल पर लाया गया। जहां पर रंजीत उपाध्याय ने घटना स्थल पर छुपाये गये अपने अवैध असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जिसमें रंजीत को गोली लग गयी। उसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया है। विवेचना के क्रम में अपराध में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी ,तमंचा और फॉरेंसिक एवं डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *